
रायपुर न्यूज़ धमाका /// मुख्यमंत्री भूपेश बघेल उत्तर प्रदेश और हिमाचल प्रदेश के तीन दिन के प्रवास से रायपुर लौट आए हैं। रायपुर लौटते ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बड़ा हमला किया है। रायपुर हवाई अड्डे पर प्रेस से बातचीत में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, यह अमित शाह का आकलन हो सकता है। लेकिन जब इतिहास समीक्षा करेगा तो देखेंगे कि नरेंद्र मोदी ने नोटबंदी लागू की, उससे देश और उसकी अर्थव्यवस्था क्या प्रभाव पड़ा। जीएसटी लागू किया तो देश की अर्थव्यवस्था पर क्या प्रभाव पड़ा। जब देश में काेराेना में वृद्धि हो रही थी और देश में बनी वैक्सीन को ये निर्यात कर रहे थे, उसकी लोग समीक्षा करेंगे। मैं समझता हूं कि सबसे असफल और जुमलेबाज प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी जी का नाम दर्ज होगा।

