छत्तीसगढरायपुर

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से विधायक अनिता शर्मा समेत जनप्रतिनिधियों नागरिकों और अधिकारियों ने मिलकर दीं दीपावली की शुभकामनाएं

संवाददाता सागर बत्रा रायपुर

रायपुर :- मुख्यमंत्री, भूपेश बघेल से उनके निवास कार्यालय में जाकर विधायक अनिता शर्मा समेत अनेक जनप्रतिनिधियों,अधिकारियों, नागरिकों ने मिलकर उन्हें धनतेरस और दीपावली की शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने सभी लोगों का अपने निवास में स्वागत किया और बड़ी आत्मीयता से शुभकामनाएं स्वीकार की और सभी का मुंह मीठा कराकर उन्हें भी बधाई और शुभकामनाएं दी महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेंड़िया,संसदीय सचिव विकास उपाध्याय, विधायक और छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष कुलदीप जुनेजा,विधायक अनिता योगेन्द्र शर्मा,ममता चन्द्राकर, छन्नी साहू, छत्तीसगढ़ राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल,नगर निगम रायपुर के महापौर एजाज ढेबर, सभापति प्रमोद दुबे सहित अनेक पार्षदों, नागरिकों, मुख्य सचिव अमिताभ जैन,अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, कृषि उत्पादन आयुक्त डॉ. कमलप्रीत सिंह, जनसंपर्क सचिव सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी, सचिव स्कूल शिक्षा डॉ.एस.भारतीदासन, सचिव खाद्य टोपेश्वर वर्मा,रायपुर कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर भुरे,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल सहित अनेक अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!