रायपुरछत्तीसगढ

छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल दो लाख आज देंगे पटवारी चयन परीक्षा, 301 पदों पर होगी भर्ती

रायपुर, न्यूज़ धमाका:-छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल ने 24 अप्रैल को पटवारी चयन परीक्षा आयोजित की है। परीक्षा में राज्य भर के दो लाख एक हजार अभ्यर्थी शामिल होंगे। इसके लिए रायपुर में 38 समेत राज्य भर में 601 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। व्यापमं ने बताया कि परीक्षा सुबह 10 से दोपहर 1:15 बजे तक आयोजित की गई है। इसके लिए परीक्षा केंद्रों में सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

अधिकारियों ने बताया कि परीक्षा केंद्र में एक घंटे पहले आना होगा। अभ्यर्थियों को परिचय प्रमाण-पत्र, एडमिट कार्ड, पासपार्ट फोटो दस्तावेज रखने होंगे। कोरोना को देखते हुए अभ्यर्थियों को मास्क पहनने के निर्देश दिए गए हैं। परीक्षा केंद्र में भी कोरोना गाइडलाइन का पालन किया गया है। बता दें कि यह चयन परीक्षा राज्य भर में पटवारी के 301 पदों पर भर्ती के लिए ली जा रही है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!