बिलासपुरछत्तीसगढ

लायंस क्लब बिलासपुर ने वृद्धाश्रम में धूम-धाम मनाया जन्मदिन

बिलासपुर,न्यूज़ धमाका:- लायंस क्लब बिलासपुर के अध्यक्ष राजेश सिंघल के पुत्र शुभम सिंघल का जन्मदिन कल्याण कुंज वृद्धाश्रम में उत्साह से मनाया गया। इस अवसर पर आश्रम के बुजुर्गों के साथ केट काटा गया। नाश्ता व मिठाई वितरण किया गया। इसके बाद बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया। क्लब के पदाधिकारियों ने घंटों बुजुर्गों के साथ समय बिताए। उनके साथ सुख-दुख के बारे में बातचीत की। इस दौरान आश्रम के बुजुर्गों ने खुशी व्यक्त की।

पुत्र के जन्मदिन के अवसर पर राजेश सिंघल ने कहा कि बुजुर्ग माता-पिता भगवान के समान होते हैं। जीवन के अंतिम पड़ाव में उन्हें बच्चों का सहारा बहुत जरूरी होता है। बुजुर्गों को हमेशा अपने पास रखना चाहिए। उनके हर एक कष्ट को दूर करने का प्रयास करना चाहिए, ताकि वे हमेशा खुश रह सकें। उनके आशीर्वाद से हमेशा काम आता है। इस दौरान बुजुर्गों के बिना परिवार को महत्व कम हो जाता है। बुजुर्ग माता-पिता का सेवा करना ही सबसे बड़ी सेवा है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!