छतीसगढ़अंबिकापुर

छत्तीसगढ़: ससुर ने की बहू की कुल्हाड़ी से हत्या, शव को 50 मीटर दूर दफनाया — वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

अंबिकापुर न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले में लुण्ड्रा थाना क्षेत्र के ग्राम किरकिमा स्थित अमलीटीकरा मोहल्ले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला सनसनीखेज मामला सामने आया है। ससुर ने अपनी बहू की हत्या कुल्हाड़ी से कर दी, और फिर शव को घर से लगभग 50 मीटर दूर दफना दिया।


क्या है पूरा मामला

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी ससुर परमेश्वर यादव को गिरफ्तार कर लिया। मृतका की पहचान सरस्वती यादव के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ससुर और बहू के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था।


गलत नीयत और छेड़छाड़ का आरोप

गांव वालों और मृतका के पति का आरोप है कि आरोपी ससुर बहू पर गलत नजर रखता था और छेड़छाड़ करता था। बहू इसके खिलाफ लगातार विरोध कर रही थी, जो हत्या की एक संभावित वजह हो सकती है।

हालांकि, पुलिस पूछताछ में आरोपी ससुर ने दावा किया है कि वह घर लौटा और बहू से भोजन मांगा, लेकिन जब सरस्वती ने खाना देने से मना किया, तो आवेश में आकर उसने गले पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया।

हत्या के बाद डर के कारण आरोपी ने शव को घर से थोड़ी दूरी पर दफना दिया, ताकि मामला छुपाया जा सके।


पुलिस कर रही है गहन जांच

लुण्ड्रा थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लिया है और आगे की तफ्सीश जारी है। शव को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस दोनों कथनों (परिजन और आरोपी) की तथ्यात्मक पुष्टि करने में जुटी हुई है।


गांव में गुस्सा और शोक

घटना के बाद गांव में भारी रोष है। ग्रामीणों ने इस नृशंस कृत्य की कड़ी निंदा करते हुए आरोपी के खिलाफ कड़ी सजा की मांग की है। मृतका के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!