रायपुरछत्तीसगढ

छत्‍तीसगढ़ में मौसम का बदला अचानक मिजाज,आज भी बारिश होने के आसार

रायपुर,न्यूज़ धमाका :- नौतपा के प्रथम दिन बुधवार को सूर्यदेव का प्रचंड रूप नहीं दिखा। द्रोणिका के प्रभाव से मौसम का मिजाज बदला है और इसके चलते प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में मंगलवार की रात बारिश हुई। बुधवार को भी हल्की बारिश और आंशिक रूप से बादल छाए रहने से नौतपा का पहला दिन कम तपा।

मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को भी प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में बारिश और गरज-चमक के साथ छींटे पड़ेंगे। साथ ही कुछ क्षेत्रों में बिजली भी गिर सकती है। आने वाले कुछ दिनों तक प्रदेश में मौसम का मिजाज ऐसा ही रहेगा और नौतपा पिछले वर्षों की तुलना में कम तपाएगा।

मौसम का मिजाज बदलने से बुधवार को राजधानी रायपुर सहित प्रदेश भर में अधिकतम तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई। रायपुर का अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम रहा।

इसी प्रकार दुर्ग का अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस कम रहा। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि इस वर्ष राज्य में मानसून समय से चार दिन पहले प्रवेश कर सकता है।

यह बन रहा सिस्टम

मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि ऊपरी हवा का चक्रवाती घेरा दक्षिण ओडिश्ाा और उसके आसपास स्थित है। एक द्रोणिका बिहार से उत्तर आंध्र प्रदेश तक है। इसके प्रभाव से गुरुवार को प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में हल्की वर्षा के साथ ही गरज-चमक के साथ छींटे पड़ सकते हैं। कुछ क्षेत्रों में अंधड़ भी चल सकता है।

कोंडागांव में चार सेमी, मनोरा-भैयाथान में तीन सेमी, कुनकुरी-जशपुर-तपकरा में दो सेमी, ओड़गी-बस्तर में एक सेमी वर्षा दर्ज की गई। इन क्षेत्रों के साथ ही बहुत से क्षेत्रों में हल्की वर्षा हुई। मौसम विभाग ने गुरुवार को प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में बारिश की संभावना जताई है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!