रायपुरछत्तीसगढ

चेम्बर ने खाद्य मंत्री अमरजीत सिंह भगत को खाद्य तेल एवं तिलहन पर स्टाक सीमा में वृद्धि करने हेतु सोंपा ज्ञापन

संवाददाता:-सागर बत्रा रायपुर
रायपुर,न्यूज़ धमाका:- छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी महामंत्री अजय भसीन कोषाध्यक्ष उत्तम गोलछा कार्यकारी अध्यक्ष राजेन्द्र जग्गी विक्रम सिंहदेव ने बताया कि चेम्बर का प्रतिनिधि मंडल खाद्य मंत्री अमरजीत सिंह भगत जी से मिलकर भारत सरकार उपभोक्ता मामले विभाग द्वारा खाद्य तेलों एवं खाद्य तिलहनों की उचित कीमत पर पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु दिनांक 30 जून 2022 तक की अवधि के लिये अधिकतम संधारित किये जाने योग्य स्टॉक लिमिट के निर्धारण के संबंध में ज्ञापन सौंपा चेम्बर प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी ने बताया कि भारत सरकार ने खाद्य तेल एवं तिलहन स्टॉक लिमिट लगाने का फैसला किया है। इस सिलसिले में खाद्य मंत्रालय ने एक नोटिफिकेशन जारी किया है पारवानी ने बताया कि वर्तमान में छत्तीसगढ़ राज्य की आबादी लगभग 3 करोड़ है शादी ब्याह के सीजन और बढ़ते हुए व्यापारिक गतिविधियों को देखते हुए खाद्य तेलों एवं खाद्य तिलहन में अलग-अलग तरह की वैराईटी पाई जाती है खाद्य तेल एवं खाद्य तिलहन अर्थात् सोयाबीन, सोयाबीन तेल,सरसों,सरसों तेल, फल्ली फल्ली तेल अलसी,अलसी तेल,एवं अन्य तिलहन और तेल की जीन्स रहती है तथा इन सभी में अलग-अलग ब्रांड आते हैं चूंकि एक होलसेल दुकानदार द्वारा इन सब चीजों की रेंज मंटेन करने के लिये स्टाॅक की सीमा ज्यादा होती है पारवानी ने खाद्यमंत्री से अनुरोध किया कि थोक विक्रेताओं को खाद्य तेल में 2500 क्विंटल और खुदरा व्यवसायियों को खाद्य तेल में 1000 क्विंटल तथा थोक विक्रेताओं को खाद्य तिलहन में 4000 क्विंटल और खुदरा व्यवसायियों को खाद्य तिलहन में 200 क्विंटल की स्टाॅक सीमा निर्धारित करने की कृपा करेंगे जिससे कि राज्य में खाद्य तेलों की सुगमता बरकरार रहेगी तथा मांगो के अनुरूप आपूर्ति करने में सहायता मिलेगी खाद्य मंत्री अमरजीत सिंह भगत ने ज्ञापन के अवलोकन के पश्चात् सहानुभूतिपूर्वक विचार कर सकारात्मक आश्वासन दिया प्रतिनिधि मंडल में चेम्बर सलाहकार अमर गिदवानी प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!