रायपुर

व्यापार शिरोमणि के सम्मान से सम्मानित प्रदेश अध्यक्ष परवानी को चेम्बर व कैट के पदाधिकारियों व व्यापारियों ने किया सम्मानित

संवाददता :- सागर बत्रा रायपुर

रायपुर,न्यूज़ धमाका :- छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी, महामंत्री अजय भसीन, कोषाध्यक्ष उत्तम गोलछा, कार्यकारी अध्यक्ष राजेन्द्र जग्गी, विक्रम सिंहदेव,राम मंधान मनमोहन अग्रवाल एवं कैट सी.जी चेप्टर के अध्यक्ष जितेन्द्र दोशी, महामंत्री सुरिन्दर सिंह, कोषाध्यक्ष अजय अग्रवाल, कार्यकारी अध्यक्ष- परमानंद जैन, वासु माखीजा, कार्यकारी महामंत्री भरत जैन एवं टीम कैट नेे संयुक्त विज्ञप्ति में बताया कि आज दिनांक 25 फरवरी 2022 को चेम्बर कार्यालय चै. देवीलाल व्यापार उद्योग भवन, बाम्बे मार्केट रायपुर में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया ।

छत्तीसगढ़ चेम्बर आॅफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष एवं कैट के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमर पारवानी जी को केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी द्वारा ”व्यापार शिरोमणि” के सम्मान से अलंकृत किये जाने पर अमर पारवानी का चेम्बर भवन में चेम्बर एवं कैट पदाधिकारियों एवं व्यापारिक संगठनों द्वारा स्वागत किया गया। व्यापारियों के शीर्ष संगठन कान्फेडरेशन आॅफ आल इंडिया टेªडर्स (कैट) के तत्वाधान में दिल्ली में राष्ट्रीय व्यापारी सम्मेलन का आयोजन किया गया था इस अवसर पर पारवानी को देश के व्यापार को भारतीयता से जोड़ने तथा आत्मनिर्भर भारत के मूल सिद्धांत (वोकल फाॅर लोकल) को प्रोत्साहित करने एवं व्यापारी वर्ग को डिजिटल इंडिया हेतु प्रोत्साहित करने के लिये ”व्यापार शिरोमणि सम्मान” प्रदान किया गया। श्री पारवानी को यह सम्मान मिलने पर भारत के संपूर्ण व्यापार जगत में छत्तीसगढ़ की विशिष्ट पहचान बनी है जिससे छत्तीसगढ़ के व्यापारी समाज में हर्ष एवं उत्साह व्याप्त है पारवानी ने कहा कि यह सम्मान उनका नहीं बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ के व्यापारी समाज का सम्मान है।

इस अवसर पर अमर परवानी जी की धर्मपत्नी किरण पारवानी, महिला चेम्बर संरक्षक मीनाक्षी टुटेजा आभा मिश्रा अध्यक्ष मधु अरोरा, महामंत्री पिंकी अग्रवाल, कोषाध्यक्ष प्रेरणा भट्ट, एवं महिला चेम्बर की टीम सदस्य विशेष रूप से उपस्थित थे, चेम्बर कार्यकारी अध्यक्ष राजेन्द्र जग्गी, विक्रम सिंहदेव, मनमोहन अग्रवाल, कार्यकारी महामंत्री कपिल दोशी, विकास आहूजा, सलाहकार भरत बजाज, अजय अग्रवाल, परमानंद जैन, राकेश ओचवानी, प्रदेश प्रभारी-आई. टी. सेल कैलाश खेमानी, उपाध्यक्ष-हीरा माखीजा, नरेन्द्र हरचंदानी,मंत्री- नीलेश मूंधड़ा,शंकर बजाज, युवा चेम्बर अध्यक्ष मनोज अग्रवाल अपनी युवा चेम्बर की टीम के साथ मौजूद थेे साथ ही अनेक पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में व्यापारीगण उपस्थित थे।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!