छत्तीसगढ

राहुल गांधी ने कहा:-किसानों की आर्थिक समृद्धि की दिशा, अमेठी का सपना पूरा छत्तीसगढ़ सरकार ने की

रायपुर,न्यूज़ धमाका :- कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए छत्तीसगढ़ के विकास माडल की चर्चा की। शुक्रवार को थौरी में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा अमेठी के विकास के लिए मैने जो सपना देखा था, उसे छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल की सरकार धरातल पर पूरा कर रही है।

किसानों की सुधर रही आर्थिक स्थिति

राहुल गांधीने कहा छत्तीसगढ़ सरकार किसानों की आर्थिक समृद्धि की दिशा में काम कर रही है, इसके तहत वहां हर जिले में फूड पार्क और प्रसंस्करण इकाईयां स्थापित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में सरकार बनी तो यह सपना अमेठी में भी पूरा किया जाएगा। राहुल गांधी ने छत्तीसगढ़ में स्थापित किए जा रहे 140 फूड पार्कों और गोठानों के विकास की चर्चा की। कहा, सुराजी गांव योजना के अंतर्गत निर्माणाधीन 10 हजार 500 गोठानों को रुरल इंडस्ट्रीयल पार्क के रूप में विकसित किया जाएगा।

गोठानों में आजीविका मिशन के कार्य

गोठानों में दाल मिल, तेल मिल, राइस मिल जैसी प्रोसेसिंग इकाइयां स्थापित की जा रही हैं। कृषि आधारित इन इकाइयों के अलावा गोबर से बिजली बनाने, गुलाल और चंदन बनाने, साबुन बनाने जैसे दर्जनों उद्यम गोठानों में शुरु किए गए हैं। जिनमें किसानों के परिजनों को रोजगार मिल रहा है। इनके अलावा छत्तीसगढ़ में कोदो-कुटकी-रागी का समर्थन मूल्य तय करते हुए लघु वनोपज सहकारी संघ के माध्यम से उनकी खरीदी की व्यवस्था की गई है। इन लघु धान्य फसलों का राज्य में ही प्रसंस्करण करके उनकी देशभर में मार्केटिंग की जा रही है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!