रायपुरछत्तीसगढ

सीजीपीएससी और व्यापमं को निःशुल्क कराई जाएगी परीक्षा,प्रवेश व परीक्षा नहीं हो पाया अभी तक शेड्यूल जारी  

रायपुर,न्यूज़ धमाका :-जब बजट में सरकार ने घोषणा कर दी है तो अलग से कोई निर्देश की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रवेश परीक्षाओं का शेड्यूल देने होने की अन्य वजह है। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) और छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) की सभी परीक्षाओं में फीस नहीं लेने का प्राविधान किया है। अभी तक अन्य परीक्षा एजेंसियों ने भी शेड्यूल जारी नहीं किया है।

सीजीपीएससी और व्यापमं को निःशुल्क फीस कराने को लेकर नहीं मिले औपचारिक निर्देश

राज्य सरकार ने अपने बजट में स्थानीय युवाओं को राहत देते हुए अधिकारिक सूत्रों की मानें तो अभी तक इस मामले में राज्य सरकार की ओर से सीजीपीएससी और व्यापमं को निःशुल्क फीस कराने को लेकर औपचारिक निर्देश नहीं मिले हैं।नतीजा यह हो रहा है कि इस साल प्रदेश में होने वाली प्रमुख प्रवेश परीक्षाओं का अभी तक शेड्यूल जारी नहीं हो पाया है। हालांकि, व्यापमं के अध्यक्ष डा. आलोक शुक्ला का कहना है कि ऐसी कोई बात नहीं है।

नवंबर-दिसंबर में जारी हो जाता था शेड्यूल

पिछले सालों का रिकार्ड देखें तो व्यापमं प्रवेश परीक्षाओं का शेड्यूल नवंबर-दिसंबर तक जारी कर देता था। आमतौर पर अप्रैल में व्यापमं की प्रवेश परीक्षाएं भी शुरू हो जाती थीं। इस बार 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं खत्म हो गई हैं पर अभी तक व्यापमं की ओर से कोई शेड्यूल ही जारी नहीं किया गया है। इससे व्यापमं की ओर से होने वाली प्रवेश परीक्षाओं को लेकर अभी तक ऊहापोह की स्थिति बनी हुई है। वहीं, सीजीपीएससी विभाग भी परीक्षाओं के संबंध में शुल्क की वजह से असमंजस की स्थिति में है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!