रायपुरछत्तीसगढ

केंद्रीय सुरक्षा सलाहकार लेंगे अहम बैठक, सीएम से भी करेंगे मिलेंगे

रायपुर न्यूज़ धमाका /// नक्सलियों के खिलाफ सिक्युरिटी फोर्सेज अभियान तेज़ करने जा रही है। बताया जा रहा है कि बड़ी संख्या में फ़ोर्स घने जंगलों में घुसकर माओवादियों को टारगेट करने जा रही है। इसके लिए आज एक अहम बैठक रखी गई है। बैठक में केंद्रीय सुरक्षा सलाहकार के. विजय कुमार भी शामिल रहेंगे। रणनीतिक चर्चा के सिलसिले में वे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से भी मुलाकात करेंगे।

केंद्रीय सुरक्षा सलाहकार के. विजय कुमार सोमवार की सुबह 10 बजे एक दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ पहुंचे। सुबह 10 बजे रायपुर से हेलीकॉप्टर से नारायणपुर के लिए रवाना हुए। वहां उन्होनें ITBP और BSF कैम्पो का जायजा लिया और जवानों से मुलाकात की। इसके बाद वे CRPF, BSF और ITBP के अधिकारियों के साथ बैठक के लिए रवाना हो गये। ये बैठक नक्सलियों के खिलाफ रणनीति को लेकर चर्चा करेंगे। फिर दोपहर 3 बजे वापस रायपुर के लिए लौटेंगे के. विजय कुमार और फिर यहां पुलिस आलाधिकारियों और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से सीएम हाऊस में मुलाकात करेगें। फिर देर शाम रूटीन फ्लाइट से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएगें।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!