रायपुरछत्तीसगढ

रायपुर के अस्पताल में 22 करोड़ में खरीदी कैंसर जांच मशीन खा रही धूल, खरीदी में बड़ी गड़बड़ी

रायपुर न्यूज़ धमाका /// डा. भीमराव आंबेडकर अस्पताल रायपुर में करीब 22 करोड़ रुपये की लागत से खरीदी की गई कैंसर जांच की पैट सीटी स्कैन मशीन अस्पताल में ही धूल खा रही है। खरीदी में गड़बड़ी को लेकर अब चिकित्सा शिक्षा विभाग ने जांच में एफआइआर तक के निर्देश दे दिए हैं। अधिकारियों ने बताया कि आंबेडकर अस्पताल के कैंसर सेंटर के लिए पोजीट्रान एमिशन टोमोग्राफी (पेट) स्कैन मशीन 2018 में खरीदी गई थी, लेकिन लंबे समय तक मशीन का उपयोग ही नहीं किया गया।

करोड़ों रुपये की लागत से खरीदी मशीन व सिर्फ मेंटेनेंस के लिए पहले ही भुगतान कर दिया गया था। खरीदी के दौरान उस समय डीएमई डा. एसएल आदिले, अस्पताल अधीक्षक डा. विवेक चौधरी थे। इसकी पूरी प्रक्रिया छत्तीसगढ़ दवा निगम के माध्यम से की गई थी। मामले की जांच के बाद अब एफआइआर निर्देश दिए गए हैं। बता दें कि मध्य भारत का सबसे बड़ा कैंसर सेंटर होने की वजह से आंबेडकर अस्पताल में मशीन की उपयोगिता काफी अधिक है। यहां पर हर साल तीन लाख कैंसर मरीजों का इलाज होता है।

वहीं छह से सात हजार नए मरीज पहुंचते हैं। ऐसे में पेट सीटी मशीन हर मायने में मरीजों के लिए काफी लाभकारी सिद्ध होता। चिकित्सकों ने बताया कि यह मशीन काफी अधिक एडवांस है। मशीन के जरिए हुई स्कैनिंग से कैंसर की मुख्य वजह क्या है, कहां और कितना फैल चुका है। यह पूरी तरह से साफ हो जाता है। बाजार में इससे जांच का शुल्क करीब 15 से 20 हजार तक पड़ता है, जो शासकीय योजनाओं के तहत मरीजों को निश्शुल्क सुविधा दिया जाता है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!