रायपुरछत्तीसगढ

कवासी लखमा : किसान न्याय योजना के लिए कर्ज लेने को मजबूर कर रही केंद्र सरकार

रायपुर न्यूज़ धमाका /// मंत्री कवासी लखमा ने मीडिया से चर्चा में कहा कि केंद्र सरकार छत्तीसगढ़ को 1 रुपए भी नहीं दे रही है, हम जीएसटी का पैसा मांगते हैं तो वित्त मंत्री कहती हैं कि हम नहीं दे सकते आप कर्ज लीजिए.राजीव गांधी किसान न्याय योजना की आखरी किस्त का भुगतान करने के लिए भूपेश बघेल सरकार 1 हजार करोड़ का कर्ज लेगी. आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने इस बात की जानकारी देते हुए आरोप लगाया कि केंद्र सरकार कर्ज लेने के लिए मजबूर कर रही है.

भाजपा के लोगों को वित्त मंत्री और पीएम मोदी से बात करनी चाहिए.बीजेपी के कांग्रेस को झूठ बोलने वाली फैक्ट्री कहे जाने पर मंत्री लखमा ने कहा कि हिंदुस्तान के हर आम आदमी को पता है कि अगर कोई सबसे ज्यादा झूठ बोलता है तो वो पीएम मोदी ही है, और उसके बाद बीजेपी के लोग झूठ बोलते हैं. इन्होंने आदिवासियों को नौकरी देने की बात, हर व्यक्ति को जर्सी गाय देने की बात कही थी, उन्होंने काला धन वापस लाने की बात कही थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ, उन्होंने देश के 130 करोड़ जनता को धोखा दिया है

वहीं आदिवासी नृत्य महोत्सव को लेकर उन्होंने कहा कि कोरोना की वजह से वर्ष 2020 में आयोजन नहीं हुआ था, अब 2021 में किया जा रहा है. आयोजन को लेकर कलाकारों में बहुत उत्साह है. छत्तीसगढ़ में बाहर अन्य राज्यों व देशों के लोग आ रहे हैं. महोत्सव में छत्तीसगढ़ के सभी आदिवासी नृत्य करेंगे.आदिवासियों की पदयात्रा को लेकर लखमा ने कहा कि 15 साल में आदिवासियों को कोई पूछने वाला नहीं था, कांग्रेस की सरकार आई है तब से हर जिले के आदिवासियों की पूछ परख की जा रही है, बचे हुए 2 सालों में हम और भी वादे पूरा करेंगे

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!