अंबिकापुरछत्तीसगढ

अंबिकापुर में अवैध उगाही का आरोप , सेवा संस्थान के अध्यक्ष टीआर बारीक की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

Story Highlights
  • अंबिकापुर में तेजी से बढे अपराध

अंबिकापुर न्यूज़ धमाका ///  अंबिकापुर गांधीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्रामीण साक्षरता सेवा संस्थान के अध्यक्ष टीआर बारीक ने अंबिकापुर निवासी अभय नारायण पांडे की ओर से साजिश करने एवं ब्लैकमेल करने के संबंध में शिकायत गांधीनगर थाना को दी थी।अभय नारायण ने फर्जी शिकायतों एवं उनके निपटारे की आड़ में 2 बार आवेदक से चेक के माध्यम से 10-10 हजार रुपए लिया जा चुका है। साथ ही अब 5 लाख रुपए की मांग और की जा रही हैग्रामीण साक्षरता सेवा संस्थान के अध्यक्ष ने अवैध उगाही करने का आरोप लगाते हुए अंबिकापुर के गांधीनगर थाना में नामजद शिकायत दर्ज कराया था।

इस पर पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर लिया है।आवेदन में बारिक ने उल्लेख किया है कि अभय नारायण पांडे नामक व्यक्ति जो अपने आप को सामाजिक कार्यकर्ता होने का दावा करता है, विगत कुछ महीनों से योजनाबद्ध तरीके से योजनाओं के तहत संचालित कार्यों में फर्जी ढंग से शिकायतों का निपटारा कराने की आड़ में आवेदक से अवैध रूप से राशि वसूलने व ब्लैकमेल करने का लगातार प्रयास कर रहा है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!