विदेश

कनाडा की डिफेंस मिनिस्टर बनीं,अनिता आनंद

 भारतीय मूल की कनाडाई नेता अनिता आनंद को प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो द्वारा कैबिनेट फेरबदल में देश की नई रक्षा मंत्री के रूप में नियुक्त किया गया।

प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो द्वारा मंगलवार को अपने नए मंत्रिमंडल की घोषणा के बाद भारतीय-कनाडाई अनिता आनंद कनाडा की डिफेंस मिनिस्टर नियुक्त होने वाली दूसरी महिला बन गईं हैं। अनिता आनंद भारत के तमिलनाडु और पंजाब से संबंध रखती हैं। उनकी डॉक्टर पिता तमिलनाडु के रहने वाले थे जबकि उनकी माता पंजाबी थीं। अनिता आनंद का जन्म कनाडा में ही हुआ था। अनीता से पहले हरजीत सज्जन कनाडा के डिफेंस मिनिस्टर थे। कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो ने मंत्रिमंडल में फेरबदल के बाद उन्हें इंटरनेशनल डवलपमेंट मिनिस्टर के साथ-साथ एक दूसरे विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हरजीत साल 2015 से अबतक कनाडा के डिफेंस मिनिस्टर थे।2019 में बनीं थीं पहली बार कैबिनेट मंत्रीअनिता आनंद कनाडा की पहली हिंदू कैबिनेट मंत्री हैं। वो पहली बार साल 2019 में कैबिनेट मंत्री बनीं थीं, जब उन्हें सार्वजनिक सेवाओं और खरीद का मंत्री नियुक्त किया गया था। कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो द्वारा देश के लिए कोविड-19 टीकों की खरीद में उनकी सफलता के लिए प्रशंसा के बाद महत्वपूर्ण रक्षा पोर्टफोलियो में पदोन्नत किया गया है। वो कनाडा का डिफेंस मंत्रालय संभालने वाला दूसरी महिला मंत्री हैं। इससे पहले साल 1990 में किम कैंबल ने ये मंत्रालय संभाला था। उनके कार्यकाल के दौरान कनाडाई सशस्त्र बलों में सामने आए संस्थागत यौन दुराचार संकट के लिए उनकी आलोचना की जा रही थी।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!