
मुरैना न्यूज़ धमाका /// गाँधीवादी नेता एसएन सुब्बाराव (92 साल) का निधन हो गया है। राव बुधवार सुबह 4:00 बजे अंतिम सांस ली। सुब्बाराव का जयपुर के अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। वे काफी समय से अस्वस्थ थे। उनका जयपुर सवाई मानसिंह अस्पताल में इलाज चल रहा था। वहीं पर उन्होंने आज सुबह अंतिम सांस ली। सुब्बाराव को सीएम अशोक गहलोत अपना आदर्श मानते थे। बुधवार शाम 4 बजे उनकी पार्थिव देह मुरैना पहुंचेगी, जहां अंतिम दर्शनों के लिए उनकी पार्थिव देह को रखा जाएगा। उसके बाद जौरा स्थित गांधी सेवा आश्रम में ले जाया जाएगा, जहां गुरुवार को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। गौरतलब है कि श्री सुब्बाराव ने चम्बल में आतंक का पर्याय बन चुके 654 डाकुओं का सामूहिक सरेंडर करवाया था।




