
रायपुर न्यूज़ धमाका /// बीएड में दाखिले के लिए पहले चरण की पहली लिस्ट बुधवार 27 अक्टूबर को जारी होगी। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद से इसकी तैयारी की गई है। बीएड की साढ़े 14 हजार सीटों के लिए 28 हजार फार्म मिले हैं। जिन्हें सीटें मिलेगी उन्हें 30 अक्टूबर तक प्रवेश लेना होगा। पहले चरण की दूसरी लिस्ट 11 नवंबर को जारी की जाएगी। इसके अनुसार 16 तक प्रवेश होगा।

