नई दिल्लीदेश

देश में घट रहे कोविड-19 के केस, 24 घंटे में 959 मौतें दर्ज

नई दिल्ली न्यूज़ धमाका /// भारत में कोरोना वायरस के दैनिक मामलों में बढ़ोतरी का सिलसिला अब रूक गया है। अब देश में कोरोना वायरस के मामलों में कमी देखी जा रही है। लेकिन मरने वालों की संख्या में इजाफा होता जा रहा है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के द्वारा जारी किए गए आकड़ों के मुताबिक, देश में बीते 24 घंटे में 2,09,918 नये मामले दर्ज किए गए हैं। वहीं 2,62,628 मरीजों ने कोरोना वायरस को मात दी है। इसके अलावा एक दिन में 959 लोगों की मौत हुई है।

देश में कोरोना वायरस के जितने केस सामने आ रहे हैं उससे ज्यादा ठीक हो रहे हैं। यही वजह है कि अब देश में कोरोना एक्टिव मरीजों की संख्या भी कम होने लगी है। देश में अब एक्टिव मरीजों की संख्या 18,31,268 रह गई है। इन सभी का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज जारी है।

आज दर्ज किए 2,09,918 केसों के बाद देश में कुल संक्रमितों की संख्या 4,13,02,440 हो गई है। साथ ही कोरोना वायरस से ठीक होने वाले मरीजों का आंकड़ा 3,89,76,122 हो गया है। 959 लोगों की मौत के बाद मरने वालों की कुल संख्या 4,95,050 हो गई है। इन सब के बीच अब तक कोरोना वैक्सीन की डोज 1,66,03,96,227 लोगों को लग चुकी है।

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के मुताबिक, भारत में कल यानी रविवार को कोरोना वायरस के लिए 13,31,198 सैंपल टेस्ट किए गए हैं। इसी के साथ देश में रविवार तक कुल 72,89,97,813 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!