गरियाबंदछत्तीसगढ

नेशनल हाईवे में कार हुई दुर्घटनाग्रस्त

गरियाबंद,न्यूज़ धमाका :- गरियाबंद जिले से सड़क हादसे की खबर सामने आई है. मिडिया रिपोर्ट के मुताबिक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर नेशनल हाईवे के किनारे पेड़ से टकरा गई. इस हादसे में एक युवक गंभीर रुप से घायल हो गया, जिसे ग्रामीणों ने कार से बाहर निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया. यहां से उसे रायपुर रेफर किया गया.

मिली जानकारी के मुताबिक यह हादसा गरियाबंद नेशनल हाईवे एनएच 36 में जोबा के पास आज सुबह हुआ. कार में एक ही युवक आकाश चंद्रा सवार था, जो जांजगीर चांपा निवासी बताया जा रहा है. घटना के घंटों बाद स्थानीय ग्रामीणों की मदद से युवक को कार से बाहर निकालकर जिला अस्पताल ले जाया गया, युवक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे रायपुर रेफर किया गया है.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!