रायपुरछत्तीसगढ

लेकिन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रति अभद्र टिप्पणी करने वाले रमन सिंह पर भाजपा मौन क्यो है :- धनंजय सिंह ठाकुर

संवाददाता :- सागर बत्रा रायपुर

रायपुर,न्यूज धमाका :- कांग्रेस ने प्रधानमंत्री के खिलाफ की गई राजा पटेरिया के बयान की कड़ी निंदा की अजय चंद्राकर बृजमोहन अग्रवाल जैसे कई भाजपा के नेता हैं जो लगातार अमर्यादित टिप्पणी कर रहे हैं प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से प्रधानमंत्री पद की गरिमा का मान सम्मान का ध्यान रखती है राजा पटेरिया ने प्रधानमंत्री के खिलाफ जो बयान दिया उसकी कांग्रेस ने कड़ी निंदा की कांग्रेस का स्पष्ट मानना है,

प्रधानमंत्री ही नहीं किसी भी व्यक्ति के खिलाफ इस प्रकार से अमर्यादित टिप्पणी नहीं की जानी चाहिए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि लेकिन भाजपा का नैतिक पतन हो चुका है इसलिए भाजपा ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ अमर्यादित अशोभनीय टिप्पणी करने वाले पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की ना ही खेद प्रकट किया है और बल्कि भाजपा की परिपाटी बन गई है,

देश के पूर्व प्रधानमंत्रियों के खिलाफ कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी करना और भाजपा की राजनीतिक रोटी सेकने उनकी छवि को धूमिल करना भाजपा के प्रभारी डी पुरंदेश्वरी ने छत्तीसगढ़ की जनता की चुनी हुई सरकार को थूक कर बहाने की बात कर जनमत का अपमान किया था।

भाजपा के दूसरे प्रभारी नितिन नवीन ने छत्तीसगढ़ महतारी के मूर्ति लगाने को लेकर अशोभनीय टिप्पणी किया छत्तीसगढ़ वाद के खिलाफ बात किया प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि अजय चंद्राकर लगातार छत्तीसगढ़ के मान सम्मान को चोट पहुंचा रहे हैं छत्तीसगढ़ के राजकीय चिन्ह छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति कांग्रेस नेताओं के खिलाफ अभद्रता कर रहे है अजय चन्द्राकर की अभद्रता का शिकार तो भाजपा से जु़ड़े भी हो चुके है,

सरकार के मंत्रियों के खिलाफ टिप्पणी करना अजय चंद्राकर की आदत हो गई है यही हरकत बृजमोहन अग्रवाल की भी है किसान आंदोलन के दौरान पूरा देश ने देखा है किस प्रकार से भाजपा सांसद संतोष पांडे ने किसानों को नक्सली करार दिया था सांसद सुनील सोनी ने अधिकारी के साथ किस प्रकार से गाली गलौज किया था पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने तो पुलिस के अधिकारियों के साथ गाली गलौज किया। भाजपा की नेत्री ने एक टीवी चैनल प्रदेश के आदिवासी महिलाओं को लेकर अपमानजनक टिप्पणी किया था।

आज भाजपा में पार्षद है तो भाजपा नेताओं का चरित्र ही है विपक्षी दल के नेताओं को अपमानित करना जनता के साथ दुर्व्यवहार करना और भाजपा इन सभी नेताओं को प्रश्रय देती है प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि दुर्भाग्य की बात है भाजपा के भीतर इतनी क्षमता नहीं है कि वह अपने इन नेताओं को नोटिस जारी करें उनसे सवाल-जवाब करें और राजनीति की शुचिता को बचाए रखें भाजपा नेता मोदी सरकार की आलोचना करने वालों के खिलाफ निरंतर अमर्यादित टिप्पणी कर रहे हैं। भाजपा नेताओं के इस प्रकार से अभद्रता से स्पष्ट हो गया कि भाजपा के पास पर मुद्दा नहीं है ओछी बयानबाजी कर मीडिया में बने रहना चाहते हैं और भाजपा में गुंडा संस्कृति हावी हो गया है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!