रायपुरछत्तीसगढ

छत्तीसगढ़ पहुँचे बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी’, रायगढ़ में करेंगे इस फिल्म की शूटिंग

रायपुर,न्यूज़ धमाका :- बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म की शूटिंग छत्तीसगढ़ में होगी। इसे लेकर अभिनेता अक्षय कुमार छत्तीसगढ़ पहुंचे हुए हैं। रायगढ़ के आसपास के इलाकों में लगभग 4 दिन तक शूटिंग होगी। वहीं अक्षय की अपकमिंग मूवी में छत्तीसगढ़ की खूबसूरती दिखेगी।

बता दें कि अभिनेता अक्षय कुमार साउथ की फिल्म सोरारई पोटरु की रीमेक की शूटिंग छत्तीसगढ़ में होगी। इस फिल्म ने कई राष्ट्रीय पुरस्कार अपने नाम कर चुकी है। इस फिल्म में मुख्य अभिनेता अक्षय कुमार और अभिनेत्री राधिका मदान हैं।

इस फिल्म की शूटिंग 14 तारीख से शुरू हो चुकी है। छत्तीसगढ़ में लगातार कुछ बॉलीवुड प्रोजेक्ट की शूटिंग हुई है, लेकिन अक्षय की यह फिल्म यहां होने वाला सबसे बड़ा प्रोजेक्ट साबित होगा।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!