बालोदछत्तीसगढ

भाजपाइयों ने भव्यकाशी-दिव्यकाशी के लोकार्पण से पहले निकाली प्रभातफेरी

बालोद न्यूज़ धमाका /// प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा भारत वर्ष के प्राचीन धर्म स्थली काशी में भव्य काशी दिव्य काशी कार्यक्रम के अन्तर्गत बाबा विश्वनाथधाम के भव्य व अद्भुत सौंदर्यीकरण एवं समग्र विकास का कार्य किया गया है। इसका भव्य लोकार्पण आज 13 दिसंबर को प्रातः 11 बजे किया जाएगा। इस उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय व प्रदेश संगठन के आव्हान पर बालोद जिला भाजपा संगठन के द्वारा जिले के सभी 9 भाजपा मंडल मुख्यालय में प्रातःकालीन प्रभात फेरी निकालने का निर्देश जारी किया गया है।

इसी उपलक्ष्य में रविवार को सुबह 5 बजे डौंडीलोहारा मंडल के पदाधिकारियों ने स्थानीय माँ दन्तेश्वरी मंदिर प्रांगण से प्रभात फेरी निकाली। इस दौरान पूरे नगर का भ्रमण किया। इस दौरान शंखनाद व झांझर, मंजिरा, डफली व अन्य वाद्ययंत्र से ध्वनि करते हुए सीताराम किर्तन किया गया। साथ ही साथ जय जय श्री राम, वन्दे मातरम् भारत माता की जयकारा भी किया जाता रहा। इस कार्यक्रम में राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व सदस्य व जिला महामंत्री देवेन्द्र जायसवाल, सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे.

ALSO READ : विवाहिता का अश्लील वीडियो बना कर 80 हजार रूपए वसूली, एफआईआर दर्ज

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!