देशदिल्ली

मीथेन गैस विस्फोट की वजह से तीन इमारतें नष्ट, आवासीय इमारत के ढहने से 3 लोगों की मौत,6 लापता

दिल्ली न्यूज़ धमाका //  इटली के सिसिली शहर रावणुसा में मीथेन गैस विस्फोट हो गया है. जिससे एक आवासीय इमारत के ढह गई है. इस आवासीय इमारत के ढहने से तीन लोगों की मौत हो गई है और छह अन्य लोग लापता बताए जा रहे हैं. इसकी जानकारी शनल फायर कॉर्प्स ने ट्वीट कर दिया है.

शनल फायर कॉर्प्स ने ट्वीट किया है कि इटली के सिसिली शहर रावणुसा में मीथेन गैस विस्फोट में एक आवासीय इमारत के ढहने से तीन लोगों की मौत हो गई और छह अन्य लापता हैं. एक रिपोर्ट के अनुसार, फायर कोर ने कहा कि दो लोगों को अब तक मलबे से जिंदा निकाला जा चुका है, जबकि 50 परिवारों को आसपास की इमारतों से निकाला गया है.

रिपोर्ट के अनुसार, शनिवार रात को हुए विस्फोट में तीन इमारतें नष्ट हो गईं. एग्रीजेंटो फायर ब्रिगेड के कमांडर ग्यूसेप मेरेंडिनो ने मीडिया को बताया कि रिसाव भूस्खलन या प्रतिकूल मौसम के कारण हो सकता है.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!