धमतरीछत्तीसगढ

बाइक , मोबाइल चुराने वाला आरोपी गिरफ्तार

धमतरी न्यूज़ अस्पतालों और सब्जी मार्केट से मोबाइल चोरी करने की लगातार शिकायतें मिल रही थी. इन वारदातों से लोग हलाकान हो गए थे. इसको लेकर पुलिस संदिग्ध व्यक्तियों पर पैनी नजर रख रही थी. इसी बीच पुलिस की टीम ने सिविल ड्रेस में चोर की तलाश शुरू की. मुखबिर की मदद से चोर को धर दबोचा आरोपी ने अस्पतालों से कई मोबाइल चोरी करना स्वीकार किया 2-3 महीने पहले भिलाई से बाइक की भी चोरी करना बताया, जिसके कब्जे से 13 मोबाइल फोन जब्त किया गया, जिसकी कीमत करीबन 1, 47, 500/ आंकी गई है. साथ ही बाइक की कीमत 55000/-, जुमला कीमती 2,02,500/-, बरामद किया. पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ धारा 41(1+4) दंड प्रक्रिया संहिता/379 के तहत वैधानिक कार्रवाई की. आरोपी को न्यायिक रिमांड के लिए न्यायालय के समक्ष पेश किया गया.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!