छतीसगढ़बीजापुर

सबसे बड़ी मुठभेड़ : अब तक 31 शव बरामद, पांच राज्यों के मोस्ट वांटेड कमांडर कमलेश के भी मारे जाने की खबर

बीजापुर न्यूज धमाका – शुक्रवार को दिनभर चले छत्तीसगढ़ के सबसे बड़ी नक्सल मुठभेड़ में पांच राज्यों के मोस्ट वांटेड नक्सली कमांडर कमलेश उर्फ आरके और नीति उर्फ उर्मिला के भी मारे जाने की खबर है। इस मुठभेड़ के बाद घटनास्थल से सुरक्षाबलों ने अब तक 31 नक्सलियों के शव बरामद किए हैं। 

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी का सदस्य कमलेश, पांच राज्यों में मोस्ट वांटेड था। वह स्पेशल जोनल कमेटी मेम्बर और प्रवक्ता था। वहीं नीति उर्फ उर्मिला, बीजापुर जिले के गंगालूर इलाके की रहने वाली थी। वहीं कमलेश मूलतः आन्ध्र प्रदेश के विजयवाड़ा क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है।

नक्सली कमांडर कमलेश के बारे में बताया जा रहा है कि, वह सिविल आईटीआई का छात्र रहा है। मुख्य रूप से कमलेश नार्थ बस्तर, नालगोंडा डिवीजन, ओडिश बॉर्डर और मानपुर इलाके में सक्रिय था। इस मुठभेड़ में अब तक 31 शव सुरक्षाबलों ने बरामद किए हैं। वहीं LMG, AK47, SLR, INSOS, और 303 जैसे हथियार बरामद किए गए हैं।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!