कवर्धाछत्तीसगढ

आरटीआई कार्यकर्ता की हत्या का बड़ा खुलासा,04 आरोपी गिरफ्तार

कवर्धा,न्यूज़ धमाका :- 41 दिनों से गुमशुदा आरटीआई कार्यकर्ता का नरकंकाल बोक्करखार के जंगल में मिला है. पैसों को लेकर विवाद के बाद बोक्करखार गांव के सरपंच ने अपने साथियों के साथ मिलकर आरटीआई कार्यकर्ता की हत्या की थी और जुर्म छुपाने शव को जला दिया था. पुलिस ने सरपंच समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

एसपी डाॅ. लाल उमेद सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले का खुलासा किया. एसपी ने बताया कि आरटीआई कार्यकर्ता विवेक चैबे और बोक्करखार गांव के सरपंच अमित यादव के बीच पैसे को लेकर विवाद हुआ था. आवेश में आकर सरपंच ने अपने साथियों के साथ मिलकर डंडे से विवेक चैबे पर हमला कर दिया, जिससे मौके पर उसकी मौत हो गई.

वारदात को अंजाम देने के बाद साक्ष्य छुपाने आरोपियों ने शव को जला दिया और बाइक को जमीन में गाड़ दिया था. पुलिस लगातार सरपंच अमित यादव से पूछताछ कर रही थी. बार-बार आरोपी सरपंच पुलिस को गुमराह कर रहा था. सरपंच ने खुद विवेक चैबे की जानकारी देने वाले को 10 हजार का इनाम देने की घोषणा की थी. आखिरकार पुलिस ने सरपंच अमित यादव समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!