रायपुरछत्तीसगढ

अरविंद नगर एवं पेंशनबाड़ा में नवीन आंगनबाड़ी केंद्र भवन का किया भूमिपूजन

रायपुर,न्यूज़ धमाका :– नगर पालिक निगम रायपुर के सभापति प्रमोद दुबे ने नगर पालिक निगम रायपुर के जोन क्रमांक 4 के तहत आने वाले पंडित भगवती चरण शुक्ल वार्ड नंबर 57 के अरविंद नगर और पेंशनबाड़ा क्षेत्र में 13 लाख रुपये की लागत से वार्ड के दो स्थानों पर आंगनबाड़ी भवन का निर्माण का भूमिपूजन किया गया। सभापति प्रमोद दुबे ने वार्ड 57 के अरविंद नगर एवं पेंशनबाड़ा में नवीन आंगनबाड़ी केंद्र भवन का भूमिपूजन किया गया।

लोकतंत्र और साहित्य पर समारोह 12 व 13 मार्च को

साहित्य अकादमी छत्तीसगढ़ पुरातत्व एवं संस्कृति विभाग के सहयोग से इस शनिवार और रविवार `लोकतंत्र का पक्ष और साहित्य` विषय पर दो दिन का पाठ और विमर्श प्रसंग होगा। 12 मार्च को शाम 5:30 बजे कहानी पाठ होगा। वहीं 13 मार्च को सुबह 11 बजे साहित्य, असहमति और लोकतंत्र का भविष्य` विषय पर एक चर्चा सत्र और शाम को 5:30 पर कविता पाठ होगा।

इस कार्यक्रम में राजेश जोशी, विजय गुप्त, अपूर्वानंद, नथमल शर्मा, लोकबाबू, सियाराम शर्मा, आलोक वर्मा, वंदना राग जैसे कई वरिष्ठ साहित्यकार हिस्सा ले रहे हैं। कार्यक्रम रजबंधा मैदान स्थित मायाराम सुरजन स्मृति लोकायन के हाल में किया जाएगा। कार्यक्रम में विशेष रूप से राजकमल नायक के निर्देशन में श्रीकांत वर्मा की कविताओं का रंग पाठ भी प्रस्तुत किया जाएगा।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!