रायपुरछत्तीसगढ

कोल्हान नाले पर स्टॉप डेम निर्माण कार्य का भूमिपूजन एवं शिलान्यास

संवाददाता :- सागर बत्रा रायपुर

तिल्दान्यूज़ धमाका :- ग्राम पंचायत सगुनी में कोल्हान नाले पर स्टॉप डेम निर्माण कार्य का भूमिपूजन एवं शिलान्यास का कार्यक्रम विधायक प्रमोद शर्मा के द्वारा जिला पंचायत सभापति राजू शर्मा जिला पंचायत उपाध्यक्ष टंकराम वर्मा एव जलसंसाधन विभाग के अधिकारी कार्यपालन अभियंता जे.आर.पटेल अनुविभागीय अधिकारी संदीप धवन एवं अनुविभागीय अधिकारी दीपक देव की उपस्थिति में संपन्न हुआ स्टॉप डैम की लागत 289 .98 लाख रुपए है इस स्टॉप डैम का निर्माण हो जाने के पश्चात किसानों को लगभग 100 हेक्टेयर में सिंचाई की सुविधा प्राप्त होगी

साथ ही भूजल स्तर बढ़ेगा एवं निस्तार की सुविधा प्राप्त होगी इस स्टॉप डैम का निर्माण हो जाने से ग्राम पंचायत सगुनी ग्राम पंचायत खैरखूट ग्राम पंचायत आकोली एवं ग्राम पंचायत तरपोगी किसानों को लाभ मिलेगा

उक्त कार्यक्रम में पूर्व जनपद सदस्य देवेंद्र वर्मा जनपद सदस्य रतन निषाद सरपंच शिवकुमार सरपंच ज्ञानी सरपंच मनोज वर्मा मोहन महाराज कन्हैया साहू बड़ी संख्या में स्व सहायता समूह की महिलाएं किसान उपस्थित थे कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन उपसरपंच रजत कश्यप द्वारा किया गया

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!