रायपुरछत्तीसगढ

तालाब गहरीकरण के लिए भूमिपूजन हुआ सम्पन्न

संवाददाता:- सागर बत्रा रायपुर
तिल्दा नेवरा,न्यूज़ धमाका:- समीपस्थ ग्राम पंचायत सिनोधा के बोड़वा तालाब के गहरीकरण हेतु भूमिपजन का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ जिसमे बलौदाबाजार विधायक प्रमोद शर्मा जी के प्रतिनिधि के रूप में पूना राम वर्मा पूर्व सरपंच रजिया व मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत सभापति राजू शर्मा जी शामिल हुये कार्यक्रम में संबोधित करते हुए राजू शर्मा जी ने कहा की यह तालाब निस्तारी का सबसे अहम तालाब हुआ करता था हमारे तिल्दा नेवरा से भी बहुत लोग इस तालाब में बारो माह नहाने आते थे पर पिछले 3,4 वर्षो से लगातार देख रहा हु की यह तालाब गर्मियों के दिनों में सुख जाता है

विधायक लगातार क्षेत्र के विकास के लिए प्रयासरत है और बहुत से काम क्षेत्र में हो रहे है इसी का एक हिस्सा आज इस तालाब का गहरीकरण है निश्चित ही गहरीकरण के बाद लोगो को फिर से इस तालाब में बारो माह सुविधा मिलेगा कार्यक्रम को पुनाराम वर्मा ने भी संबोधित किया गहरीकरण की मांग पूरा करने पर ग्रामीणों ने विधायक प्रमोद शर्मा का आभार व्यक्त किया है कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच लक्ष्मण गिरी व संचालन उपसरपंच प्रतिनिधि हिमांचल चौबे ने किया व आभार प्रदर्शन तिल्दा ग्रामीण के विधायक मिनेष नायक के द्वारा किया गया कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि पंकज यदु पंच बसंत वर्मा ,रूपेंद्र बघेल, अनिल ध्रुव, राजू वर्मा, व ग्रामीण दौलत वर्मा, शेखर साहू, चैतू ध्रुव, भूपेश वर्मा सहित ग्रामीण उपस्थित रहे।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!