रायपुर

‘बसपन का प्यार’ फेम सहदेव दिरदो हुए स्वस्थ, अस्पताल से डिस्चार्ज करने की तैयारी

रायपुर न्यूज़ धमाका /// ‘बसपन का प्यार’ फेम सहदेव दिरदो की स्थिति में अब काफी सुधार है. राजधानी के निजी अस्पताल में 10 दिन बिताने के बाद उसके बेहतर स्वास्थ्य को देखते हुए डिस्चार्ज करने की तैयारी है.

सुकमा के शबरी नगर में 28 दिसंबर को सड़क हादसे में सहदेव दिरदो के सिर पर गंभीर चोट लगी थी. सुकमा में न्यूरोलॉजिस्ट नहीं होने की वजह से घायल दिरदो को उपचार के लिए जगदलपुर के डिमरापाल अस्पताल लाया गया था. सहदेव के दुर्घटना में घायल होने की जानकारी मिलने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने संज्ञान लेते हुए जिला प्रशासन को बेहतर उपचार के निर्देश दिए थे, जिस पर जगदलपुर से रायपुर के निजी अस्पताल में शिफ्ट किया गया था.

रायपुर के बालाजी अस्पताल चल रहे उपचार के दौरान सहदेव को होश आ गया है. अनुमान है कि शुक्रवार को सहदेव को अस्पताल से डिस्चार्ज किया जा सकता है. अस्पताल में उपचार में करीब 3-4 लाख रुपए खर्च आया है, लेकिन अस्पताल के डॉ. देवेंद्र नायक ने कहा पूरा खर्चा अस्पताल प्रबंधन वहन करेगा.

बादशाह के साथ शूटिंग टली

सहदेव दिरदो के बसपन के प्यार से प्रभावित होकर रैप सिंगर बादशाह ने वीडियो बनाया था. वीडियो की लोकप्रियता मिलने के बाद अब बादशाह सहदेव के साथ दूसरा वीडियो बनाने जा रहे हैं. इसकी शूटिंग 15 जनवरी से शुरू होनी थी, लेकिन दुर्घटना की वजह से अब यह शूटिंग अगले महीने होने की संभावना है.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!