मुंबईमनोरंजन

PM की सिक्योरिटी ब्रीच पर भड़कीं कंगना, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा चूक को कंगना रनोट ने बताया शर्मनाक, बोलीं-पंजाब बन रहा आतंकवादी गतिविधियों का हब

मुंबई न्यूज़ धमाका // एक दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काफिले को पंजाब में प्रर्दशनकारियों द्वारा रोके जाने पर अब एक्ट्रेस कंगना रनोट का रिएक्शन सामने आया है। कंगना ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर PM मोदी की सिक्योरिटी ब्रीच (सुरक्षा चूक) पर प्रतिक्रिया देते हुए इसे ‘शर्मनाक’ और ‘लोकतंत्र पर हमला’ बताया। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि पंजाब आतंकवादी गतिविधियों के लिए एक हब बनता जा रहा है।

प्रधान मंत्री पर हमला हर एक भारतीय पर हमला है: कंगना
कंगना रनोट ने पोस्ट शेयर कर लिखा, “पंजाब में जो हुआ वह शर्मनाक है। माननीय प्रधान मंत्री लोकतांत्रिक रूप से चुने गए नेता, प्रतिनिधि और 140 करोड़ लोगों की आवाज हैं। उन पर हमला हर एक भारतीय पर हमला है। यह हमारे लोकतंत्र पर हमला है। पंजाब आतंकवादी गतिविधियों के लिए एक हब बनता जा रहा है। अगर हमने उन्हें अभी नहीं रोका, तो देश को एक बड़ी कीमत चुकानी पड़ेगी

0 मिनट तक रुका रहा PM का काफिला
बता दें कि विधानसभा चुनाव 2022 के मद्देनजर फिरोजपुर में 5 जनवरी (बुधवार) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली रखी गई थी। इस रैली से पंजाब में भाजपा के चुनाव प्रचार का आगाज होना था। साथ ही प्रधानमंत्री मोदी को करोड़ों के प्रोजेक्ट की नींव भी रखनी थी। लेकिन, किसानों ने प्रधानमंत्री का विरोध करते हुए रास्ते जाम कर दिए। भाजपा कार्यकर्ताओं को भी रैली स्थल तक पहुंचने नहीं दिया गया। किसानों ने उनके साथ बहस और झड़प की, जिस वजह से पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। इस लाठीचार्ज में कई भाजपाई घायल हुए थे।

दूसरी तरफ प्रधानमंत्री रैली करने के लिए आ रहे थे कि आखिरी पलों में उनकी रैली रद्द करनी पड़ी। साथ ही उन्हें रास्ते से वापस लौटना पड़ा, क्योंकि बठिंडा में रास्ता बंद था। रास्ता बंद होने के कारण उनका काफिला करीब 20 मिनट हाईवे पर फंसा रहा। जहां PM रुके, वो जगह पाकिस्तान सीमा से कुछ किमी की दूरी पर ही स्थित है। ऐसा होने से भाजपा खेमे में नाराजगी है। इसी मुद्दे पर सियासत गरमा गई है। क्योंकि सीएम चन्नी ने भी ऐन मौके पर रैली में कोरोना केस बढ़ने को वजह बताकर आने से इनकार कर दिया था। साथ ही जब पीएम का काफिला फंसा, तब भी उनका सहयोग नहीं मिला था।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!