छतीसगढ़बालोद

बालोद: ड्यूटी के दौरान फिर शराब पीते पकड़े गए प्रधानपाठक, स्प्राइट की बोतल में छिपा रखा था शराब

बालोद न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में शासकीय प्राथमिक शाला ग्राम चिपरा के प्रधानपाठक सरजूराम ठाकुर एक बार फिर ड्यूटी के दौरान शराब पीते हुए पकड़े गए। सबसे हैरान करने वाली बात यह रही कि इस बार उन्होंने स्प्राइट की बोतल में शराब छिपाकर स्कूल लाया था, ताकि किसी को शक न हो।


पूर्व में भी हो चुका है निलंबन

सरजूराम ठाकुर इससे पहले भी स्कूल परिसर में शराब पीते पकड़े जा चुके हैं। उस वक्त उन्हें निलंबित किया गया था। बावजूद इसके, पुनः बहाली के बाद उन्होंने अपनी आदत नहीं छोड़ी।


भाजपा मंडल अध्यक्ष ने किया खुलासा

मंगलवार को कुसुमकसा भाजपा मंडल अध्यक्ष स्कूल निरीक्षण पर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने प्रधानपाठक की गतिविधियों पर संदेह जताया और जांच करने पर उन्हें शराब सेवन करते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया।

भाजपा नेता ने बीईओ से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की और कहा, “ऐसे शिक्षक को दोबारा बहाल करना विभागीय कार्यप्रणाली पर सवाल उठाता है। बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।”


क्या कहते हैं नियम और विभागीय स्थिति?

निलंबन के बावजूद यदि पुनः ड्यूटी में लापरवाही की जाती है, तो विभागीय नियमों के तहत पुनः निलंबन, बर्खास्तगी या अनुशासनात्मक कार्यवाही संभव है। मामले ने शिक्षा विभाग की निगरानी व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े किए हैं।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!