
उत्तराखण्ड के बागेश्वर जिले में स्थित माउंट त्रिशूल पर चढ़ाई के दौरान हिमस्खलन की चपेट में आने से भारतीय नौसेना के पांच पर्वतारोही और एक पोर्टर लापता हो गए. पर्वतारोहियों की खोज में उत्तरकाशी स्थित नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (NIM) का एक बचाव दल प्रधानाचार्य कर्नल अमित बिष्ट के नेतृत्व में घटनास्थल की ओर रवाना हो गया है कर्नल बिष्ट के हवाले से NIM द्वारा उत्तरकाशी में जारी एक बयान में कहा गया है कि भारतीय नौसेना की एडवेंचर विंग ने शुक्रवार की सुबह करीब 11 बजे राहत एवं बचाव के लिए NIM के तलाश एवं बचाव दल से मदद मांगी थी नौसेना का 20 सदस्यीय पर्वतारोही दल करीब 15 दिन पहले 7,120 मीटर ऊंची त्रिशूल चोटी के आरोहण के लिए गया था. शुक्रवार सुबह करीब 5 बजे दल जैसे ही चोटी फतह करने के लिए आगे बढ़ा. इसी दौरान हिमस्खलन हुआ जिसकी चपेट में आकर नौसेना के पांच जवान पर्वतारोही और एक पोर्टर लापता हो गए




