छतीसगढ़बिलासपुर

बिलासपुर में सनसनी: युवती को जिंदा जलाने की कोशिश, एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार

लड़की को जिंदा जलाने की कोशिश

बिलासपुर न्यूज धमाका – बिलासपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां दो युवकों ने एक युवती पर पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश की। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरा फरार है।

घटना बुधवार रात की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, युवती ICICI बैंक के नीचे स्थित पान ठेले पर बैठी थी, तभी दो युवक वहां पहुंचे और उसके साथ अभद्रता करने लगे। युवती ने विरोध किया तो आरोपियों ने पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश की। इस हमले में युवती की हथेली जल गई। स्थानीय लोगों की मदद से युवती को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। फरार आरोपी की तलाश के लिए छापेमारी जारी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!