जयपुर

अशोक गहलोत के राजस्थान में एक आरटीआई कार्यकर्ता के साथ बेदर्दी भरी घटना सामने आई है, जिसे सुनने के बाद आपकी रूंह कांप जाएगी

जयपुर न्यूज़ धमाका // यहां बाड़मेर के गिड़ा क्षेत्र के चीमाणियों की ढाणी निवासी एक आरटीआई कार्यकर्ता को पहले जमकर मारा गया, उसे पेशाब पिलाई गई और उसके बाद भी गुंडो का मन नहीं भरा तो पीड़ित के पौरों में कीलें ठोकी गई.

जानकारी के मुताबिक उक्त आरटीआई कार्यकर्ता ग्राम पंचायत में व्याप्त भ्रष्टाचार व अवैध शराब बेचने की शिकायत की थी.

मिली प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक स्कार्पियो में आए 8 बदमाशों ने पीड़ित का पीछा कर उसका अपहरण किया और कुंपलिया गांव में सुनसान जगह पर बेरहमी से पीटा. बदमाशों ने युवक के पैरों को सरियों से तोड़ दिया और पैरों में हथोड़े से लोहे की कीलों को ठोक दिया. इतना ही नहीं सरिये को पैर के आर पार घुसा दिया, जिससे 6 जगह सरिए उसके पैरों से आमने-सामने डाल मांस निकल गया. इतना ही नहीं दोनों पैरों व एक हाथ की हड्डियों को जगह-जगह से तोड़ दिया गया है.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!