कांकेरछत्तीसगढ

16 की उम्र में क्राइम, 42 में पहुंचा जेल: लड़की को अगवा कर किया रेप, फिर बेच दिया, 26 साल बाद मां से मिलने पहुंचा तो पकड़ा गया

कांकेर न्यूज़ धमाका // छत्तीसगढ़ के कांकेर में पुलिस ने 26 साल से फरार चल रहे अपहरण और दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने एक लड़की को अगवा करने के बाद रेप कर उसे बेच दिया था। पकड़ा गया आरोपी अपनी मां से मिलने के लिए पहुंचा था। उसके खिलाफ दो स्थाई वारंट भी जारी थे। फिलहाल पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। मामला बांदे थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, बांदे निवासी एक युवती का करीब 26 साल पहले पीवी87 निवासी युवक बलराम व्यापारी ने अपने साथी के साथ मिलकर अपहरण कर लिया था। आरोप है कि अगवा कर लड़की को छत्तीसगढ़ से बाहर ले गए और फिर दुष्कर्म कर आगरा में किसी के पास बेच दिया था। किसी तरह लड़की उनके चंगुल से छूटी और अपने घर पहुंची थी। इसके बाद उसने नामजद FIR दर्ज करा दी।

एक आरोपी के मामले का भी हो गया निराकरण

पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को पहले ही पकड़ लिया था। उसे जेल भेजा गया और कोर्ट से मामले का निराकरण हो गया। जबकि बलराम फरार होने में कामयाब हो गया। इस दौरान वह देश के बड़े-बड़े शहरों में छिपकर फरारी काटता रहा, पर पुलिस उसे पकड़ नहीं सकी। रविवार रात वह अपनी मां से मिलने के लिए पहुंचा था। पुलिस को जानकारी लगी तो घेराबंदी कर उसे सुबह दबोच लिया।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!