उत्तरप्रदेश

योगी ने अपने मंत्रियों को विभागों का कर दिया बंटवारा

न्यूज़ धमाका :-उत्तर प्रदेश में मंत्रियों को विभागों का बंटवारा कर दिया गया है। ब्रजेश पाठक को स्वास्थ्य और चिकित्सा मंत्रालय सौंपा गया है, जबकि स्वतंत्र देव सिंह को जल शक्ति मंत्री बनाया गया है. चौधरी लक्ष्मी नारायण को गन्ना विकास मंत्री का प्रभार सौंपा गया है. इसके अलावा बेबी रानी मौर्य को महिला कल्याण मंत्रालय की ज़िम्मेदारी दी गई है.

यूपी चुनाव से कुछ महीने पहले कांग्रेस से बीजेपी में गए जितिन प्रसाद को सीएम योगी ने लोक निर्माण विभाग (PWD) दिया है. शपथग्रहण के तीन दिन बाद मंत्रियों को विभागों का बंटवारा हो गया है। कैबिनेट मंत्री एके शर्मा को नगर विकास विभाग, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को ग्राम विकास विभाग और उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक को स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उपस्थिति में योगी आदित्यनाथ ने अपने मंत्रिपरिषद के साथ 25 मार्च को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राजधानी के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में योगी सरकार-2.0 का ऐतिहासिक शपथ ग्रहण समारोह हुआ। मुख्यमंत्री, दो उपमुख्यमंत्री सहित 19 कैबिनेट मंत्री, 14 राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 20 राज्यमंत्री इस मंत्रिमंडल में शामिल किए गए हैं। अब सोमवार को योगी कैबिनेट के मंत्रियों के विभागों का बंटवारा भी हो गया।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!