कोंडागांवछत्तीसगढरायपुर

मानसून की दगाबाजी से किसानों के साथ सरकार की भी बढ़ी चिंता

मुख्य सचिव ने संभागायुक्तों व कलेक्टरों से ली हालात की जानकारी। किसानों को हुए नुकसान का तेजी से आकलन करने के दिए निर्देश।

रायपुर, छतीसगढ़ न्यूज़ धमाका।

किसानों के साथ सरकार की भी बढ़ी चिंता मानसून की दगाबाजी ने किसानों के साथ ही सरकार की चिंता बढ़ा दी है। मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने मंगलवार को संभागायुक्तों व कलेक्टरों की बैठक लेकर हालात की जानकारी दी। वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से हुई इस बैठक में मुख्य सचिव ने खंड व अनियमित वर्षा के कारण किसानों को हो रहे नुकसान का आकलन तेजी से करने के निर्देश दिए हैं। बैठक में मुख्यमंत्री के अतिरिक्त मुख्य सचिव सुब्रत साहू भी मौजूद थे।

अधिकारियों से अनिवार्य रूप से गांवों का दौरा कराने के निर्देश दिए – मुख्य सचिव जैन ने संभागायुक्तों और कलेक्टरों को अनियमित व खंड वर्षा की वजह से फसलों के नुकसान की सही जानकारी लेने के लिए अधीनस्थ अधिकारियों से अनिवार्य रूप से गांवों का दौरा कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने गांवों से प्राप्त गिरदावरी रिपोर्ट को भी अद्यतन कराए जाने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने कलेक्टरों को गांवों में जरूरतमंद लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए भी आवश्यक कार्ययोजना तैयार करने मनरेगा, कैंपा व अन्य योजनाओं के माध्यम से काम की उपलब्धता सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।

निगरानी रखने के निर्देश – उन्होंने चालू वर्षा सीजन में औसत से कम वर्षा के मद्देनजर संभागायुक्तों और कलेक्टरों को गांवों में निस्तार व पेयजल की स्थिति का भी आकलन करने और इस समस्या के निदान के लिए आवश्यक कार्य योजना तैयार करने के भी निर्देश दिए। मुख्यमंत्री के अतिरिक्त मुख्य सचिव साहू ने कलेक्टरों कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम के लिए प्रोटोकाल का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने और स्थिति पर सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि- कोरोना टेस्टिंग अनवरत रूप से जारी रहे और ज्यादा से ज्यादा लोगों की टेस्टिंग हो। अपर मुख्य सचिव ने कलेक्टरों को आगामी दिनों में प्रदेश में वीआइपी दौरा को देखते हुए सभी आवश्यक तैयारियां करने के निर्देश दिए। बैठक में राजस्व सचिव रीता शांडिल्य ने खंड व अनियमित वर्षा से विभिन्न जिलों में होने वाले संभावित प्रभाव की विस्तार से जानकारी दी।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!