देश

मध्य प्रदेश के भिंड जिले में वायुसेना का लड़ाकू विमान मिराज-2000 क्रैश होने के बाद खेत में जा गिरा

इस विमान को उड़ा रहा पायलट सुरक्षित बच गया.

भारतीय वायुसेना ने इस हादसे के कारणों की जांच के आदेश दे दिए हैं. प्रशासनिक तौर पर अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि इस लड़ाकू विमान ने ग्वालियर के महाराजपुरा एयरवेज से उड़ान भरी थी अथवा अन्य किसी स्थान से. प्रशासनिक तौर पर अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि इस लड़ाकू विमान ने ग्वालियर के महाराजपुरा एयरवेज से उड़ान भरी थी अथवा अन्य किसी स्थान से. फिलहाल पायलट सुरक्षित है और उसका चिकित्सकीय परीक्षण कराया जा रहा है. वायुसेना के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं. भिंड के नगर पुलिस अधीक्षक आनंद राय ने बताया है कि गुरुवार को भिंड के देहात थाना क्षेत्र के मनकाबाद में हादसा हुआ. इस लड़ाकू विमान को जो पायलट चला रहा था, उसने पैराशूट के सहारे अपनी जान बचाई. सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक पायलट पैराशूट से जमीन की बढ़ रहा है. कहा जा रहा है यह वीडियो गुरुवार को भिंड में हुए विमान हादसे के पायलट का ही है.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!