छतीसगढ़जांजगीर

पंच चुनाव जीतने के बाद खुशी मनाने पिकनिक गए, हुआ हादसा…. 39 लोग घायल

CG Accident : पंच चुनाव जीतने के बाद खुशी मनाने पिकनिक गए, हुआ हादसा…. 39 लोग घायल

जांजगीर-चांपा न्यूज धमाका.- जिले के पेंड्री गांव के पास NH-49 पर एक तेज रफ्तार माजदा वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे 39 लोग घायल हो गए, जिनमें 13 बच्चे भी शामिल हैं. सभी घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है.

 ग्राम पकरिया से एक पंच चुनाव जीत की खुशी में मोहल्ले के लोगों को कोरबा जिले के मड़वारानी माता मंदिर दर्शन के लिए दो माजदा वाहनों से ले जा रहा था. इसी दौरान एक वाहन आगे निकल गया, जबकि पीछे आ रहा वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया. वाहन चालक पवन वैष्णव के मुताबिक, रास्ते में अचानक 4-5 बंदर आ गए, जिन्हें बचाने के लिए ब्रेक लगाना पड़ा. तेज रफ्तार होने की वजह से वाहन लहराने लगा और तीन बार पलटकर सड़क पर गिर गया.

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और 108 एंबुलेंस के जरिए घायलों को जिला अस्पताल भेजा. घायलों का इलाज जारी है.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!