मुंबई

मनी लॉन्ड्रिंग : नोरा-जैकलीन के बाद इन दो बड़ी अभिनेत्रियों से जुड़ा ठग सुकेश चंद्रशेखर का कनेक्शन

मुंबई न्यूज़ धमाका ///मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े नोरा और जैकलीन के बाद दो और बॉलीवुड अभिनेत्रियों के नाम सामने आए हैं। ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में एक नया खुलासा किया है। 200 करोड़ रुपये की ठगी के मामले की जांच चल रही है। इस मामले में ईडी ने दिल्ली की एक कोर्ट में 7000 पन्नों की एक चार्जशीट भी दाखिल की है।

जैकलीन फर्नांडीज और नोरा फतेही के बाद ईडी की पूछताछ के दौरान सुकेश ने श्रद्धा कपूर और शिल्पा शेट्टी के साथ संबंध होने की जानकारी दी है। ईडी को जानकारी देते हुए बताया कि वह 2015 से श्रद्धा कपूर को जानता था। वहीं सुकेश ने पूछताछ के दौरान कहा कि वह अभिनेता हरमन बावेजा को भी जानता है। सुकेश चंद्रशेखर ने आगे कहा कि मैं शिल्पा शेट्टी का दोस्ता हूं। राज कुंद्रा की जेल से रिहाई की शर्त को लेकर संपर्क हुआ था।

दूसरी तरफ ठग सुकेश चंद्रशेखर और उसकी पत्नी से अभिनेत्री लीना मारिया पॉल से लग्जरी कार, फोन और अन्य महंगे गिफ्ट मिले थे। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में इसकी जानकारी चार्जशीट दायर कर दे दी है। लंबे समय से विवादों में रहे ठग सुकेश चंद्रशेखर के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज को 10 करोड़ रुपये के गिफ्ट दे चुका है।

इनमें 52 लाख रुपये का घोड़ा और 9 लाख रुपये की फारसी कैट शामिल है। वहीं दूसरी तरफ ईडी ने आरोपपत्र में कहा है कि जेल के अंदर से रंगदारी गिरोह चलाने के आरोपी सुकेश ने नोरा फतेही को एक बीएमडब्ल्यू कार और एक आईफोन गिफ्ट किया था। अभी इस मामले की जांच चल रही है और फिलहाल, सभी आरोपी न्यायिक हिरासत में हैं।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!