रायपुरछत्तीसगढ

गुरु घासीदास जयंती के एक दिन पहलें समारोह अवसर पर, मुख्यमंत्री ने जैतखाम में टेका मत्था

रायपुर न्यूज़ धमाका ///  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 18 दिसंबर को बाबा गुरु घासीदास की जयंती के एक दिन पूर्व राजधानी रायपुर के न्यू राजेंद्र नगर में आयोजित सार्वजनिक गुरु घासीदास जयंती में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि मानव जाति के उत्थान में संत बाबा गुरु घासीदास का जीवन अनुकरणीय है। हम सभी को उनके बताए ’मनखे-मनखे एक समान’ के संदेश को जीवन में उतारने की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि सत्य के रास्ते में चलकर मानवता के हित में काम करना चाहिए। साधु-संतों और महापुरूषों के बताए रास्ते पर चलकर छत्तीसगढ़ सरकार के आज 3 साल पूरे हो रहे हैं। बाबा गुरु घासीदास का आशीर्वाद है कि उन्हें छत्तीसगढ़ महतारी की सेवा का सौभाग्य प्राप्त हुआ। उनके ही आशीर्वाद से सभी लोगों के कल्याण और छत्तीसगढ़ के विकास के कार्य किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री बघेल ने जैतखाम की पूजा अर्चना की और आरती में भाग लिया। समाज के लोगों ने मुख्यमंत्री बघेल को प्रतीक स्वरूप जैतखंभ स्मृति चिन्ह भेट किए। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर राजेंद्र नगर स्थित सामाजिक भवन में पुस्तकालय एवं कंप्यूटर के लिए 50 लाख रुपये देने की घोषणा की।

ALSO READ : कैप्टन अमरिंदर सिंह पंजाब के रण में बीजेपी के साथ उतरेंगे , गठबंधन का किया ऐलान

आगे कहा कि बाबा गुरु गुरुघासीदास ने शिक्षा को बढ़ावा देने के साथ ही समता रूपी समाज के निर्माण और सबके उत्थान की दिशा में काम किया। उनके संदेश को जन-जन तक पहुंचाने की आवश्यकता है। छत्तीसगढ़ सरकार का प्रयास है कि सबकों समान न्याय मिले। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के अलावा अन्य प्रदेशों में भी गुरु पर्व का वातावरण बन गया है। मेरा सौभाग्य है कि मैं बाबा के आशीर्वाद से आज बाबा के दर्शन के लिए उपस्थित हो पाया हूं। सतनामी समाज के लोगों ने इस अवसर पर मुख्यमंत्री को गजमाला पहनाकर स्वागत किया।

कार्यक्रम में पंडित रविशंकर शुक्ल विश्विद्यालय के कुलपति प्रोफेसर केके वर्मा, गुरु घासीदास साहित्य एवं संस्कृति अकादमी के अध्यक्ष केपी खांडे, डा. जेआर सोनी, डीएस पात्रे, शकुन डहरिया, टामन सिंह सोनवानी, एलएल कोसले, एचआर रात्रे सहित सुंदर जोगी, सुंदर लहरे, चेतन चंदेल, बबलू त्रिवेंद्र सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!