पंजाबदेशराजनीति

कैप्टन अमरिंदर सिंह पंजाब के रण में बीजेपी के साथ उतरेंगे , गठबंधन का किया ऐलान

पंजाब न्यूज़ धमाका /// पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस छोड़कर अपनी पार्टी बनाने वाले पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ी घोषणा कर दी है। बीजेपी के साथ पंजाब चुनाव में गठबंधन से चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। बीजेपी पंजाब प्रभारी गजेंद्र सिंह शेखावत से मुलाकात के बाद गठबंधन का ऐलान किया गया

ALSO READ : UP : गृह राज्य मंत्री अजय कुमार मिश्रा उर्फ टेनी, 35 घंटों से गायब नहीं है कोई जानकारी

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और पंजाब लोक कांग्रेस के अध्यक्ष कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पंजाब में भाजपा के चुनाव प्रभारी गजेंद्र सिंह शेखावत से मुलाकात की और दोनों दलों के बीच गठबंधन को मंजूरी दी। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि सीटों के बंटवारे पर समय आने पर जानकारी दी जाएगी।

केंद्रीय मंत्री और पंजाब भाजपा प्रभारी गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि 7 दौर की बातचीत के बाद आज मैं पुष्टि करता हूं कि भाजपा और पंजाब लोक कांग्रेस आगामी पंजाब विधानसभा चुनाव एक साथ लड़ने जा रही है। सीट शेयर जैसे विषयों पर बाद में चर्चा की जाएगी। सीट बंटवारे पर भाजपा के दिग्गज ने कहा कि इसको लेकर सही समय पर ऐलान किया जाएगा। गठबंधन निश्चित रूप से 101 प्रतिशत चुनाव जीतेगा और सीटों को अंतिम रूप देने में जीत मुख्य मानदंड होगी।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!