रायपुरछत्तीसगढ

प्रदेश में धान खरीदी का आंकड़ा 31.14 लाख मीट्रिक टन से पार

रायपुर न्यूज़ धमाका /// प्रदेश में  एक दिसम्बर से शुरू हुए धान खरीदी के बीते 17 दिनों में आज शाम साढ़े 6 बजे तक 8 लाख 59 हजार 063 किसानों से 31 लाख 14 हजार 113 मीटरिक टन धान की समर्थन मूल्य पर खरीदी की गई है। किसानों से 2482 धान उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से धान खरीदी की जा रही है। राज्य सरकार द्वारा धान खरीदी के अनुमानित लक्ष्य 105 लाख मीटरिक टन के विरूद्ध प्रदेश में अब तक 29.66 प्रतिशत धान की खरीदी हो चुकी है।

मुख्यमंत्री श्री बघेल की पहल पर इस वर्ष धान खरीदी के साथ-साथ कस्टम मिलिंग के लिए धान का उठाव भी तेजी से हो रहा है। अब तक 9 लाख 74 हजार 829 मीटरिक टन का डीओ जारी कर दिया गया है। उपार्जन केन्द्रों से मिलर्स द्वारा 6,11,965 मीटरिक धान का उठाव कर लिया गया है।

ALSO READ : कैप्टन अमरिंदर सिंह पंजाब के रण में बीजेपी के साथ उतरेंगे , गठबंधन का किया ऐलान

खाद्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार 17 दिसम्बर तक चालू विपणन वर्ष में समर्थन मूल्य पर राज्य के बस्तर जिले में 42,833 मीटरिक टन, बीजापुर जिले में 11,824 मीटरिक टन, दंतेवाड़ा जिले में 1992 मीटरिक टन, कांकेर जिले में 99,941 मीटरिक टन, कोण्डागांव जिले में 51,463 मीटरिक टन, नारायणपुर जिले में 6,472 मीटरिक टन, सुकमा जिले में 7,398 मीटरिक टन, बिलासपुर जिले में 1,62,858 मीटरिक टन, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही 20,328 मीटरिक टन, जांजगीर-चांपा जिले में 2,30,404 मीटरिक टन, कोरबा जिले में 35,086 मीटरिक टन, मुंगेली जिले में 1,33,871 मीटरिक टन, रायगढ़ जिले में 1,65,547 मीटरिक टन, बालोद जिले में 2,03,065 मीटरिक टन, बेमेतरा जिले में 2,34,314 मीटरिक टन, दुर्ग जिले में 1,44,813 मीटरिक टन, कवर्धा जिले में 1,54,368 मीट्रिक टन, राजनांदगांव जिले में 3,00,781 मीटरिक टन, बलौदाबाजार जिले में 2,27,404 मीटरिक टन, धमतरी जिले में 1,38,055 मीटरिक टन, गरियाबंद जिले में 1,14,037 मीटरिक टन, महासमुंद जिले में 2,15,733 मीटरिक टन, रायपुर जिले में 1,70,821 मीटरिक टन, बलरामपुर जिले में 45,996 मीटरिक टन, जशपुर जिले में 31,102 मीटरिक टन, कोरिया जिले में 35,520 मीटरिक टन, सरगुजा जिले में 49,658 मीटरिक टन और सूरजपुर जिले में 78,430 मीटरिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!