भिलाईछत्तीसगढ

भिलाई : नगर निगम की अवैध प्लॉटिंग पर कार्रवाई, जमीन की रजिस्ट्री पर लगी रोक

भिलाई न्यूज़ धमाका /// पिछले तीन दिनों से लगातार चंदूलाल चंद्राकर मेडिकल कॉलेज को जोड़ने वाले रोड के आसपास हो रही अवैध प्लॉटिंग पर कार्रवाई कर रहा है। इस क्षेत्र में पिछले दो तीन सालों से अवैध प्लाटिंग का खेल चल रहा है। अवैध प्लॉटिंग को रोकने निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे ने कुरुद वार्ड 16 क्षेत्र के कई खसरा नंबर को चिह्नांकित कर उस जमीन की खरीदी बिक्री पर रोक लगाने के निर्देश दिए हैं।

ALSO READ : आदिवासी महिला की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत, अस्पताल सील प्रबंधक पर FIR दर्ज

निगम उपायुक्त सुनील अग्रहरि ने बताया कि निगम की अतिक्रमण शाखा और राजस्व अमला लगातार अवैध प्लॉटिंग को लेकर कार्रवाई कर रहा है। अवैध रूप से प्लाटिंग पर लगाम कसने के लिए लगातार सर्वे और शिकायतों की जांच की जा रही है।

कुरुद क्षेत्र में पिछले दो तीन सालों से बड़े पैमाने पर अलग-अलग क्षेत्रों में अवैध प्लॉटिंग की जा रही है। इस पर कार्रवाई भी की जा रही है। कुरुद के वार्ड 16 क्षेत्र में वृहद स्तर पर 30-40 कालोनाइजर के द्वारा अवैध प्लाटिंग व निर्माण किया जा रहा है। इस पर रोक लगाने के लिए यहां लगभग 60-70 एकड़ की जमीन की खरीदी बिक्री पर रोक लगाने कलेक्टर दुर्ग और उप पंजीयक को पत्र लिखा गया है।

इस क्षेत्र में पिछले 3 दिनों से चल रही कार्रवाई के दौरान 60 हाईवा मुरुम की जब्ती की गई है। वहीं जेसीबी, हाइवा के साथ मौके पर निगम की टीम जोन क्रमांक 2 क्षेत्र अंतर्गत चंदूलाल चंद्राकर हास्पिटल जाने वाले प्रमुख मार्ग के आगे और कौशल गार्डन के पीछे करीब 20 एकड़ भूखंड में अनाधिकृत रूप से बनाए जा रहे मार्ग संरचना को ध्वस्त किया गया। र

विवार को भी निगम की यहां कार्रवाई जारी रखेगी। अवैध प्लाटिंग पर लगाम लगाने के लिए निगम आयुक्त ने कुरुद क्षेत्र के खसरा क्रमांक 38/3, 89/1, 388/2, 384, 385, 386, 387 भूखण्डों की खरीदी बिक्री पर प्रतिबंध लगाने का निर्देश दिया है। इसके बाद निगम ने इसके लिए उप पंजीयक को पत्र लिखकर उक्त भूखंडों की रजिस्ट्री पर रोक लगाने के लिए कहा है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!