रायपुरछत्तीसगढ

इंस्टाग्राम पर अश्लील वीडियो अपलोड करने वाले आरोपी गिरफ्तार

रायपुर,न्यूज़ धमाका :- उरला पुलिस ने चाईल्ड पोर्नोग्राफी से संबंधित वीडियो सोशल साईट इंस्टाग्राम में अपलोड करने वाले एक आरोपी अमन किरणापुरे निवासी उरला को आई.टी.एक्ट की धारा 67,67(ए) के तहत् गिरफ्तार किया गया है।

भारत सरकार के गृह मंत्रालय के सीसीपीडब्ल्यूसी योजना अंतर्गत बच्चो तथा महिलाओ से संबंधित अपराधों के नियंत्रण हेतु गृह मंत्रालय के नई दिल्ली शाखा के एनसीआरबी पोर्टल में आम लोगों से इस तहर की शिकायतें आमंत्रित की जाती हैं,

वरिष्ट पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल के दिशा निर्देश पर एवं अति. पुलिस अधीक्षक(शहर) सुखनंदन राठौर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (क्राईम)अभिषेक महेश्वरी के मार्गदर्शन में तथा नगर पुलिस अधीक्षक विश्वदीपक त्रिपाठी के पर्यवेक्षण में त्वरित करर्यवाही करते हुये उरला पुलिस ने आरोपी.अमन किरणापुरे को गिरफ्तार किया है।

जिसकी समुचित जांच कर दोषियों के विरूद्ध कानूनी कार्यवाही की जाती है। इसी तारतम्य में पुलिस मुख्यालय रायपुर से प्राप्त शिकायत से संबंधित अपराध थाना उरला के अपराध क्र. 70/22 धारा 67,67बी आई.टी. एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना मेें लिया गया था।

पूछताछ पर आरोपियों आरोपी ने बताया कि दिनॉक 01 मई को उसने अपने एण्ड्राईड मोबाईल के जरिये इंस्टाग्राम अकाउंट में बच्चों से संबंधित अश्लील वीडियो अपलोड किया था। जिसकी परिणति जेल जाने की हुई। यह प्रकरण ऐसे लोगों के लिये सबक है,

जो कि अपने मोबाईल एवं अन्य तकनीकी साधनों से विभिन्न सोशल साईट जैसे वाट्सअप, फेसबुक, ट्विटर, इन्टाग्राम शेयर चैट, यू-ट्यूब, टिक टॉंक के माध्यम से बच्चों एवं महिलाओं से संबंधित अश्लील सामाग्री अथवा धार्मिक एवं साम्प्रदायिक भावनाओं को प्रभावित करने वाले अवांछित सामाग्री का आदान प्रदान करते है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!