राजनांदगांवछत्तीसगढ

विद्युत तार के चपेटे में आने से एक गर्भवती महिला पति समेत बुरी तरह करंट में झुलसे

राजनांदगांव,न्यूज़ धमाका :- सुदूर वनांचल बकरकट्टा इलाके में जंगली जानवरों के बिछाए गए विद्युत तार के चपेटे में आने से एक गर्भवती महिला पति समेत बुरी तरह करंट में झुलस गई। करंट के झटके से महिला का गर्भपात हो गया और उसका एक पैर भी काटना पड़ा। करीब माहभर पहले हुए इस घटना में झुलसे पति अब भी जीवन-मृत्यु के बीच जंग लड़ रहा है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

मिली जानकारी के मुताबिक खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के बकरकट्टा के गेरूखदान के रहने वाले धनीराम अपनी पत्नी के साथ 24 अक्टूबर की रात को मुरूमगांव से लौट रहा था। इस दौरान करंट दौड़ रही एक तार में दोनों झुलस गए।

करंट की मार से गर्भवती महिला सगनीबाई बुरी तरह से झुलस गई। उस दौरान पति भी करंट के चपेटे में आ गया। दोनों को गंभीर हालत में भिलाई के एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए दाखिल कराया गया।

उपचारार्थ भर्ती दंपत्ति को शारीरिक और आर्थिक रूप से बड़ा नुकसान हुआ। पत्नी का गर्भपात हो गया। वहीं उसका एक पैर काटना पड़ गया। पति की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है,

कि पुलिस ने करंट तार बिछाने के आरोप में रोधन मरावी, धनीराम मरकाम और संतोष पोर्ते को गिरफ्तार किया है। इन पर जंगली जानवरों का शिकार करने की नियत से विद्युत तार बिछाने का आरोप है। जिसके चलते दंपत्ति करंट में झुलस गया।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!