जशपुरछत्तीसगढ

फूड प्रोडक्ट की फैक्ट्री में लगी भीषण आग:कर्मचारियों ने भागकर बचाई जान, करोड़ों रुपए की मशीन जलकर राख; दूर तक दिखा धुएं का गुबार

जशपुर न्यूज़ धमाका // छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में सोमवार सुबह एक फूड प्रोडक्ट बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। यहां आग लगने से अंदर लगी करोड़ों रुपए की मशीन जलकर राख हो गई हैं। वहीं अंदर काम कर रहे कर्मचारियों ने किसी तरह से वहां से भागकर जान बचाई है। राहत की बात ये रही है कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। मगर आग इतनी जबरदस्त थी कि उसके धुएं का गुबार दूर तक दिखा है।

पत्थलगांव के गोढ़ीकला में मनीष फूड प्रोडक्ट के नाम से फैक्ट्री है। यहां नमकीन, मशाला और खाने-पाने के सामान बनाए जाते हैं। रोज की तरह कर्मचारी यहां सोमवार सुबह भी काम कर रहे थे। इस बीच करीब सुबह 4 से 5 बजे के बीच बिल्डिंग के तीसरे माले में आग भड़क गई। इसके बाद आग की लपटें तेज होने लगीं। धीरे- धीरे आग फैलने लगी। इस पर कर्मचारी वहां से भागकर नीचे आए।

धुएं का गुबार इस तरह से आसमान में दिखा।

धुएं का गुबार इस तरह से आसमान में दिखा।

5 घंटे की मशक्कत के बाद बुझी आग

घटना के बाद फैक्ट्री प्रबंधन और फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को सूचना दी गई थी। खबर लगते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची थी। जिसके बाद आगे को बुझाने का प्रयास किया गया। दमकलकर्मियों ने करीब 5 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया है।

दिन निकलने तक दमकलकर्मी आग बुझाने में लगे रहे, तब जाकर सफलता मिली है।

दिन निकलने तक दमकलकर्मी आग बुझाने में लगे रहे, तब जाकर सफलता मिली है।

शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका

घटना में अब तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। वहीं फैक्ट्री प्रबंधन ने बताया है कि अंदर करोड़ों रुपए की मशीन लगी थी। जो जल गई हैं। आशंका जाहिर की गई है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से ही फैक्ट्री में आग लगी थी। फिलहाल मामले में जांच जारी है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!