बिलासपुरछत्तीसगढ

तालाब किनारे मिला कटा हुआ पैर: अब तालाब के अंदर पुलिस खोज रही शरीर का और हिस्सा; मछुआरे के जाल डालते ही पैर आया था बाहर

बिलासपुर न्यूज़ धमाका // बिलासपुर के जंगल में तालाब किनारे कटे हुए पैर मिलने से सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम भी पहुंच गई है। दोपहर तक नगर सेना की टीम तालाब में शव की तलाश करती रही। लेकिन, अब तक कुछ पता नहीं चल सका है। बताया जा रहा है कि मछुआरे के जाल डालने के बाद पैर निकला था। डर के कारण मछुआरा वहां से भाग गया। घटना रतनपुर थाना क्षेत्र की है।

एडिशनल SP ग्रामीण रोहित झा ने बताया कि सोमवार की सुबह ग्रामीणों से पुलिस को सूचना मिली कि रतनपुर से पांच किलोमीटर दूर रमचंदा जंगल है। जहां, तालाब किनारे कटा हुआ पैर पड़ा है। खबर मिलते ही थाना प्रभारी शांत कुमार साहू अपनी टीम के साथ पहुंचे। इसके बाद नगर सेना की टीम के साथ वे खुद मौके पर पहुंच गए। लेकिन, अभी तक की जांच में शव के बाकी का हिस्सा नहीं मिल पाया है।

तालाब में सर्चिंग करती रही टीम
पुलिस अफसरों ने बताया कि पैर का हिस्सा कहां से और कैसे आया यह पता नहीं है। पैर धूप में काला पड़ गया है और एक सप्ताह पुरानी लग रहा है। इधर, ग्रामीणों ने बताया कि कोई मछुआरा तालाब में झाल डाल रहा था। तभी पैर फंसकर आ गया। इसके बाद वह डर से भाग गया। यही वजह है कि नगर सेना की टीम तालाब के भीतर पानी में शव की तलाश कर रही है। लेकिन, अब शव का कुछ पता नहीं चल सका है।

फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम पहुंची
पुलिस अफसरों के निर्देश पर जांच में मदद के लिए डॉग स्क्वायड के साथ ही फॉरेंसिक एक्सपर्ट को भी बुलाया गया है। फॉरेंसिक टीम मामले की जांच कर रही है। वहीं, पुलिस की दूसरी टीम शव की तलाश में जुटी हुई है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!