रायपुरछत्तीसगढ

लिफ्ट मांगने वाले सावधान:-युवक ने बाइक सवार से लिफ्ट ली, पीछे बैठ बैग से निकाल लिए ढाई लाख रुपये

रायपुर,न्यूज़ धमाका:- राजधानी में लिफ्ट मांग कर बैग से पैसे पार करने वाला गैंग सक्रिय हुआ है। ताजा मामला कबीर नगर इलाके का सामने आया है। एक युवक ने पहले बाइक सवार से लिफ्ट मांगी और फिर उसके पिट्‌ठू बैग में रखे ढाई लाख रुपये चोरी कर लिए। इसके बाद रास्ते में बहाना बनाकर उतरा और मौके से फरार हो गया। पीड़ित को इसका पता बाद में चला, लेकिन तब तक आरोपित फरार हो चुका था। शिकायत पर कबीर नगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना का सीसीटीवी पुलिस के मिला है। जिसके आधार पर उसकी पहचान की जा रही है।

पूरा मामला

अविनाश आशियाना कबीर नगर में रहने वाले किशन तनवानी ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पीडि़त रजबंधा मैदान स्थित काम्पलेक्स में पान मसाला के आफिस में कैशियर है। वह पान मसाला खरीदी बिक्री डिलीवरी के पैसे रोजाना की तरह इकट्ठा कर 20 अप्रैल की शाम तकरीबन सात बजे आफिस से निकलकर घर जा रहा था।
पीडि़त को मदद करना पड़ा महंगा

बैग में कलेक्शन का पांच लाख रुपये दो अलग-अलग बंडल में रखा हुआ था। शाम करीबन साढे सात बजे महोबा बाजार अंडर ब्रिज के आगे दूध डेयरी के पास एक 25-30 वर्ष का लड़का लिफ्ट मांगा। मदद करने की सोचकर गाड़ी में बैठा लिया। इसके बाद वह श्याम चैंबर के पास रुकने के लिए बोला और उतर कर चला गया। पीडि़त ने घर पहुंच कर देखा तो बैग का चेन खुला हुआ था। एक बंडल में रखे ढाई लाख रुपये गायब थे।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!